उन्नाव, अप्रैल 1 -- उन्नाव। जनपद के पशु पालन विभाग में लंबे समय से चीफ वेटनरी फार्मासिस्ट के पद पर सेवाएं दे रहे विजय शुक्ला बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए। जिसपर सहकर्मियों व अधिकारियों ने विदाई समारोह का आयोजन किया। इसदौरान पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि उन्होंने अपनी सेवा यात्रा के दौरान कई महत्वपूर्ण कार्यों में योगदान दिया। उनकी मेहनत और ईमानदारी ने कई कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में मदद की। उनके व्यक्तित्व से सभी को सीख लेनी चाहिए। कार्यक्रम में रवींद्र शुक्ला, कमलेश, कुन्नू, लाल सिंह, उमा निवास वाजपेई, रवि सहाय मिश्र, श्याम किशोर शुक्ला, जितेंद्र सिंह ने उन्हें विदाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.