सेवानिवृत्त कर्मी के सम्मान में विदाई समारोह
आदित्यपुर, अप्रैल 28 -- आदित्यपुर। टाटा स्टील के सिंटर प्लांट में 42 वर्ष की सेवा देने के बाद जसबीर सिंह सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर आयोजित विदाई समारोह में सिंह को स्मृति चिह्न भेंट कर विदाई दी गई। उन्हें कार्य कुशल, मृदुभाषी और सरल स्वभाव का धनी बताते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। मौके पर टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबर प्रमोद कुमार सिंह ने जसबीर सिंह की सराहना की। सेवानिवृत्ति के बाद लंबी जीवन के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संजय दुबे, चंद्रमोहन, रिंकू, राकेश, संतोष सहित डिपार्टमेंट के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- अधिवक्ता मंच ने बीके राय के कार्यों को किया याद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.