रायबरेली, फरवरी 26 -- रायबरेली, संवाददाता। पत्रावलियों का डिजिटलीकरण में और तेजी लाई जाए। डिजिटलीकरण होने से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी। कलेक्ट्रेट पहुंचे मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने दफ्तरों का निरीक्षण करते हुए उक्त बात कही। उन्होंने सेवा निवृत्त कर्मचारियों के भुगतान में देरी न करने की हिदायत दी है। साथ ही कहा कि कर्मचारी के इसमें किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। वहीं जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों के कार्यों की सराहना की। गुरुवार को मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत सुबह करीब दस बजे ही कलेक्ट्रेट पहुंच गए। उन्होंने एक-एक पटल का निरीक्षण किया। करीब दो घंटे के निरीक्षण के बाद एनआईसी पहुंच कर एक वीसी में सहभाग किया। इसके बाद पुन पटलों को देखने कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने डिजिटलीकरण पर ज्यादा जोर दिया। कर्मचारियों से कहा कि बेहतर लेकिन ...