दुमका, मई 28 -- दुमका, प्रतिनिधि। सिदो कान्हु मुर्मू शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ दुमका के सचिव रंजीत कुमार मिश्रा ने सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलसचिव को सेवा नृवित कर्मियों के बकाए राशि की भुगतान जल्द कराने की मांग किया है। कुलसचिव को दिए मांग पत्र में संघ की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यदि 15 जून तक बकाए राशि की भुगतान नहीं की जाती है तो विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर संघ धरना व प्रदर्शन करने को बाध्य होंगें और इसकी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी। सिदो कान्हु मुर्मू शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ दुमका के सचिव रंजीत कुमार मिश्रा ने विश्वविद्यालय के कुलसचिव को दिए मांग पत्र में कहा है कि सेवा निवृत कर्मचारियों का 2016 के बाद ग्रेच्युटि एवं 2016 के पूर्व के सेवा निवृत कर्मचारियों का समेकन बकाया राशि का भुगतान विश्वविद्यालय को कर...