दरभंगा, मार्च 24 -- दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय संघ ने विश्वविद्यालय प्रशासन को अप्रैल में आंदोलन की चेतावनी दी है। अध्यक्ष डॉ. कौशल किशोर ठाकुर एवं महासचिव सत्य नारायण सिन्हा ने बताया कि कुलपति को ज्ञापन देकर बकाया डीए सह 20 फीसदी बकाया वेतनांतर का भुगतान सहित अन्य मांगों की पूर्ति के लिए सकारात्मक पहल की मांग की गई है। मांगें पूरी नहीं होने पर अप्रैल में आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सेवानिवृत कर्मचारियों की समस्याओं से लगातार प्रशासन को अवगत कराया जाता रहा है, पूर्व में आंदोलन भी किए गए, लेकिन अब तक समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। इससे सेवानिवृत कर्मियों में आक्रोश है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.