चक्रधरपुर, फरवरी 28 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। रेलवे ही एक ऐेसी संस्था है जिसमें सेवानिवृत्त दिवस को भी समारोह पूर्वक मनाया जाता है। यह दिवस सेवानिवृत्त कर्मी एवं रेल प्रशासन के लिए एक विशेष दिन रहता है। जहां रेलकर्मी रेलवे की जिम्मेदारी से मुक्त होतें है वहीं रेल कर्मियों की जीवन भर की गाढ़ी कमाई का पाई-पाई मुहैया कराने को रेल प्रशासन तत्पर रहता है। उक्त बातें चक्रधरपुर रेल मंडल के वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी डॉ. ऋषभ सिन्हा ने कही। शुक्रवार को चक्रधरपुर रेल मंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत 47 सेवानिवृत्त रेल कर्मियों के लिए महात्मा गांधी सभागार में आयोजित विदाई समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर उन्होंने कहा कि कुछ महीनों से मंडल के कई सेवानिवृत्त कर्मी डिजिटल फ्रॉड के शिकार हुए हैं। इसके लिए उन्हें बारंबार आगाह करने के बावजूद अभी भी कर्मी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.