मऊ, जून 2 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा स्थित विक्ट्री इंटर कॉलेज में सोमवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 31 मई को सेवानिवृत्त हुए विद्यालय के कर्मचारी महेंद्र राय को प्रबंधक धर्मेंद्र राय और प्रधानाचार्य शाश्वतानंद पांडेय ने रामचरित मानस की पुस्तक देकर विदाई दी। वहीं शिक्षकों और कर्मचारियों ने उन्हें फूल माला पहनाकर अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की। प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार राय ने कहा कि कोई भी कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता। उन्होंने बताया कि कार्य को ईमानदारी और जिम्मेदारी से निभाना सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने महेंद्र राय के बारे में कहा कि उन्होंने अपने सेवाकाल में कार्य को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ किया। यह सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। प्रधानाचार्य श...