सेवानिवृत्त कर्मचारी को दी विदाई
अमरोहा, जून 1 -- अमरोहा। नगर पालिका के जलकल विभाग में तैनात रहे कर्मचारी सुहैल अहमद की सेवानिवृत्ति पर शनिवार रात कार्यक्रम आयोजित कर कर्मचारियों ने उन्हें स्मृति चिह्न देकर विदाई दी। इस मौके पर कार्यालय लिपिक जावेद कमाल ने कहा कि विभाग में उनकी सराहनीय सेवाओं को हमेशा याद किया जाएगा। सेवानिवृत्ति एक अनिवार्य प्रक्रिया है, इससे नए लोगों को सेवा का मौका मिलता है। वहीं, रिटायरमेंट के बाद कर्मचारी को अपने परिवार के साथ सुकून से समय बिताने का भी मौका मिलता है। साथी कर्मचारियों के साथ बिताए समय को याद कर और उनका स्नेह देखकर सुहैल अहमद भावुक हो गए। इस दौरान कामिल अब्बासी, नाजिम कमाल, आसिफ, वजाहत हुसैन, हुमा, सैफ सिद्दीकी, नावेद सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.