गोपालगंज, फरवरी 28 -- बैकुंठपुर, एक संवाददाता। छपरा-थावे रेलखंड के दिघवा दुबौली स्टेशन पर भावपूर्ण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान चतुर्थ वर्गीय सेवानिवृत्त कर्मचारी राजेश्वर राय को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व स्टेशन अधीक्षक शंभू प्रसाद यादव ने किया। इस अवसर पर पैक्स अध्यक्ष जितेंद्र पांडेय, स्टेशन मास्टर नितिन कुमार, आशीष कुमार सिंह, पंकज कुमार, सर्वेश्वर तिवारी, उपेंद्र राम, रंजीत कुमार, मनोज कुमार, राजेश कुमार, मिथिलेश कुमार, विनय कुमार पांडेय, जयमंगल सिंह तथा सोमकांत कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.