पीलीभीत, मई 8 -- रिश्तेदारी और भरोसे के नाम पर सेवानिवृत्त कर्मचारी से रिश्तेदार ने 10 लाख रुपये हड़प लिए। सहकारी चीनी मिल पूरनपुर से सेवानिवृत्त हुए ठगी के शिकार पीड़ित ने एसपी के आदेश पर थाना सुनगढ़ी में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आसफजान निवासी विजय कुमार अग्रवाल ने एसपी के आदेश पर थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि वह सहकारी चीनी मिल पूरनपुर से 31 मई 2024 को कार्यालय अधीक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें ग्रेच्युटी और भविष्य निधि की धनराशि प्राप्त हुई, जिसे उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक में एफडी के रूप में जमा कर दिया। चूंकि संस्था में पेंशन की सुविधा नहीं थी, इसलिए वह एफडी से मिलने वाले ब्याज के सहारे अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...