सेवानिवृत्त कर्मचारी के निधन पर रामगढ़ कॉलेज में शोकसभा
रामगढ़, सितम्बर 12 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ कॉलेज के सेवानिवृत्त चतुर्थवर्गीय कर्मचारी धनेश्वर महतो के निधन पर कॉलेज परिसर में शोकसभा आयोजित की गई। बताया गया कि धनेश्वर महतो का निधन 11 सितंबर को हो गया। वे कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग में कार्यरत थे और 31 मई 2017 को सेवानिवृत्त हुए थे। शोकसभा को संबोधित करते हुए कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ बिमल कुमार मिश्रा ने कहा कि धनेश्वर महतो एक समर्पित, परिश्रमी और ईमानदार कर्मचारी थे। उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान कॉलेज एवं विभागीय दायित्वों का निर्वहन निष्ठा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ किया। उनका सहज व्यवहार और कर्तव्यनिष्ठा हमेशा स्मरणीय रहेगी। प्राचार्य ने कहा कि उनके निधन कॉलेज परिवार के लिए दुखद क्षति है। उन्होंने शोकसंतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.