सेवानिवृत्त कर्मचारी की हृदय गति रुकने से मौत
हजारीबाग, मई 14 -- कटकमसांडी, प्रतिनिधि । कटकमदाग प्रखंड के बसंत विहार कॉलोनी रेवाली निवासी परमेश्वर प्रसाद वर्मा 80 वर्ष की मौत ह्र्दय गति रुकने से हो गई । उनका मौत कूद रेलवे स्टेशन के समीप बुधवार के दोपहर में हो गया ।वे किसी काम से अपने घर कुद गांव से हज़ारीबाग़ शहर की ओर जा रहे थे कटकमदाग थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने बताया कि शव को पहचान के लिए मुर्दा कल्याण समिति को सौप दिया गया था । बाद में शव की पहचान परमेश्वर प्रसाद वर्मा रेवाली के रूप में की गयी।पहचान के बाद मृतक के परिजनों को शव सौप दिया गया।अंतिम यह भी पढ़ें- शेखोपुरसराय में खेत में मिला बुजुर्ग का शव संस्कार खिरगांव मुक्ति धाम में किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.