शामली, फरवरी 26 -- नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के अकेन्द्रीयत सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं पेंशनधारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर मंगलवार को नगर पालिका परिषद शामली के ऊपरी हॉल में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद शामली की सभी नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों के सेवानिवृत्त कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से नगर पालिका अकेन्द्रीयत कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन/यूनियन का गठन किया गया। साथ ही निर्णय लिया गया कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और हितों की रक्षा के लिए प्रत्येक माह की 25 तारीख को नियमित बैठक आयोजित की जाएगी। एसोसिएशन के गठन के दौरान पदाधिकारियों की घोषणा की गई। जिसमें राजीव मलिक को संरक्षक बनाया गया। ओमप्रकाश शर्मा को अध्यक्ष, अनिल कुमार मित्तल को उपाध्यक्ष, सोमदत्त गहलोत को सचिव, प्रमोद कुमार शर्मा को कोषाध्यक्ष तथा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.