सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए रेलवे का शिविर आज से
आगरा, जुलाई 23 -- आगरा रेल मंडल की ओर से सेवानिवृत्त कर्मियों की सुविधा को विशेष उम्मीद/ एचआरएमएस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। पीआरओ संजय गौतम ने बताया कि 23 से 31 जुलाई तक (रविवार को अवकाश रहेगा) उत्तर मध्य रेलवे संस्थान, आगरा कैंट पर शिविर का आयोजन होगा। इसमें सेवानिवृत्त कर्मचारियों की उम्मीद एवं एचआरएमएस से संबंधित शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान किया जाएगा। शिविर में आने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारी अपना उम्मीद कार्ड, एचआरएमएस प्रोफाइल, लॉगिन साथ लेकर आएं। शिविर में कार्मिक विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहकर आवश्यक सहायता प्रदान करेंगे। पीआरओ ने आगरा रेल मंडल ने शिकायत के समाधान के लिए सेवानिवृत्त कर्मचारियों से शिविर में आने का अनुरोध किया है। यह भी पढ़ें- ललित नारायण मिथिला विवि में विशेष शिविर 27 व 28 को यह भी पढ़ें- मिथिला व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.