सहारनपुर, जून 4 -- देवबंद। सेवानिवृत्त कर्मचारियों का पूर्ण भुगतान किए जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने बुधवार को पालिका अध्यक्ष विपिन गर्ग को ज्ञापन दिया। संगठन अध्यक्ष कुलदीप कुमार और महामंत्री देवानंद के नेतृत्व में पालिकाध्यक्ष को दिए ज्ञापन में कहा गया कि जो कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं उन्हें भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिसके चलते उनके परिवारों के सामने आर्थिक स्थिति की समस्या बन रही है। ज्ञापन में कहा कि सेवानिवृत्त होने के समय कम से कम पांच लाख रुपये का चेक दिया जाना जरूरी है। यह भी कहा कि नियमित कर्मियों को दो प्रतिशत और संविदा कर्मियों को पांच प्रतिशत महंगाई भत्ते का एरियर दिए जाना जरूरी है। उन्होंने शासनादेश का हवाला देते हुए कहा कि नियमित और संविदा कर्मचारियों को म...