सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मदद को बनाएं व्हाट्सएप ग्रुप
प्रयागराज, सितम्बर 5 -- ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन प्रयागराज मंडल की मासिक बैठक शनिवार को वाल्मीकि चौराहा स्थित एनसीआरएमयू के केंद्रीय कार्यालय में हुई। मुख्य अतिथि एनसीआरएमयू के महामंत्री आरडी यादव ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मैनुअल पास की सुविधा मिलना संगठन की बड़ी जीत है। मंडल मंत्री मो. मुहिबुल्लाह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारी अपनी समस्याएं संगठन के व्हाट्सएप समूह के माध्यम से पदाधिकारियों तक पहुंचाएं, ताकि जल्द समाधान कराया जा सके। बैठक में आरके मेहता ने अस्पताल से जुड़ी समस्याएं उठाईं। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष एमके सिंह ने की। इस दौरान संयुक्त शाखा मंत्री विजेंद्र यादव, संदीप मिश्रा, होरी लाल, किशन लाल कनौजिया, एससी सोनी, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, एके माथुर, एमएच सिद्दीकी, पीएस राय और इशरत लईक समेत अन्य मौजूद रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.