बहराइच, अप्रैल 20 -- बहराइच। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन का धरना प्रदर्शन मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे से कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर दिया जाएगा। संयोजक सरजीत सिंह, अध्यक्ष आरसी चौधरी, मंत्री इं.आर पंडित मशरिकी, प्राथमिक शिक्षक पेंशनर्स कल्याण संस्था के जिलाध्यक्ष प्रताप नारायण पाठक ने बताया कि धरना 11 से दो बजे तक चलेगा। जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...