सेवानिवृत्त एमईएसकर्मियों को लाभ देने की मांग
गुड़गांव, अगस्त 19 -- गुरुग्राम,दीपक आहूजा। मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेज (डिफेंस) रिटायर्ड सिविलयन पर्सनल एसोसिएशन ने सेवानिवृत्त एमईएस कर्मचारियों के हित में महानिदेशक एके जैन से मुलाकात की। उन्हें ज्ञापन सौंपकर आग्रह किया कि सीजीएचएस की संशोधित वार्ड पात्रता को सभी पात्र पेंशनरों पर समान रूप से लागू की जाए। एसोसिएशन के अध्यक्ष जीत सिंह शर्मा एवं महासचिव बृज किशोर ने कहा है कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सरकारी आदेशों का लाभ प्राप्त करने के लिए बार-बार अलग-अलग कार्यालयों में प्रतिनिधित्व करने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए। एसोसिएशन ने मांग की कि सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के बाद संशोधित सीजीएचएस वार्ड पात्रता का लाभ उन पात्र पेंशनरों को भी समान रूप से दिया जाए जो इससे पहले सेवानिवृत्त हुए हैं। यह भी पढ़ें- कैंट प्रधान डाकघर पर पेंशनरों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.