गोंडा, जून 16 -- करनैलगंज, संवाददाता। ग्राम कोंचा कासिमपुर निवासी एवं शिक्षा विभाग से एनपीआरसी पद से सेवानिवृत्त रामेश्वर प्रसाद तिवारी (82) का रविवार भोर में हृदयगति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। तिवारी जी सरल, मिलनसार और समाजसेवी स्वभाव के लिए जाने जाते थे। उनके निधन की खबर मिलते ही लोगों का उनके आवास पर तांता लग गया। दोपहर में उनका अंतिम संस्कार कटरा घाट पर सरयू तट पर विधिपूर्वक संपन्न हुआ। क्षेत्रवासियों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.