प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 31 -- रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। सहकारी समिति के एडीसीओ देवेन्द्र सिंह के सेवानिवृत्त होने पर बेलखरनाथ धाम ब्लॉक के साधन सहकारी समिति के सचिवों की ओर से सहकारी बैंक शाखा दीवानगंज पर शनिवार को विदाई समारोह हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व शाखा प्रबंधक सतीश कुमार सिंह ने विचार रखे। इस मौके पर शाखा प्रबंधक वेदिका यादव, सचिव संतोष यादव एवं राम भुवन सिंह सहित अन्य सचिवों ने देवेंद्र सिंह को धार्मिक पुस्तक, अंगवस्त्र देकर विदाई दी। इस दौरान सहकारी समिति खूझीकला के अध्यक्ष रामबोध तिवारी, रुद्रेश विक्रम सिंह, सनी सिंह, मोनू तिवारी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.