सेवानिवृत्त एजीएम से साढ़े 52 लाख की ठगी
फरीदाबाद, मई 19 -- फरीदाबाद,केशव भारद्वाज। सेक्टर-78 निवासी बीएसएनएल (भारत संचार निगम लिमिटेड) से सेवानिवृत्त एजीएम से 52 लाख 30 हजार रुपये की साइबर ठगी होने का मामला सामने आया है। साइबर अपराध सेंट्रल थाना पुलिस ने सोमवार को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित एजीएम ने अप्रैल 2025 में फेसबुक पर क्वांटा प्लस ट्रेडिंग कंपनी का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन पर क्लिक करते ही उनसे व्हाट्सऐप के जरिए संपर्क किया गया। आरोपियों ने खुद को वित्तीय परामर्शदाता बताते हुए शेयर बाजार के जरिए भारी मुनाफा कमाने का लालच दिया। इसके बाद अलग-अलग बैंक खातों में निवेश के नाम पर रकम जमा करवाई गई।
शिकायत की प्रक्रिया शिकायत के अनुसार आरोपियों नेअलग-अलग कई नामों से पीड़ित को बैंक खाते उपलब्ध कराए। पीड़ित ने अप्रैल 202...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.