मुंगेर, फरवरी 3 -- संग्रामपुर,एक संवाददाता। समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, संग्रामपुर में कार्यरत एएनएम मालती कुमारी की सेवानिवृत्त होने पर सोमवार को समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। मुख्य अतिथि पूर्व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विजय कुमार गुप्ता एवं वर्तमान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शितांशु शेखर राय समेत अन्य ने बुके एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। चिकित्सकों और कर्मियों ने सेवानिवृत्त एएनएम ममता कुमारी की कार्य की प्रशंसा की। पूर्व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गुप्ता ने कहा कि उनके कार्यकाल में एएनएम मालती कुमारी ने अनुशासन के साथ ड्यूटी की। नियमित और समय से पहले पहुंचना उनकी खासियत थी। उनके अच्छे समन्वय के कारण सभी विभागीय योजनाएं सफल रहीं। इस अवसर पर चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने उपहार देकर उन्हें सम्मानित किया। मौके पर स्...