वाराणसी, फरवरी 10 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। कचहरी गोलघर के पास मंगलवार दिन में उचक्कों ने सेवानिवृत एएनएम के सात लाख रुपये उड़ा दिए। स्वेटर पर छोला फेंककर ध्यान भटकाया और रुपये ले उड़े। कैंट पुलिस ने केस दर्ज किया है। वह बैंक से रुपये निकालकर घर जा रही थीं। सारनाथ के हनुमानगंज, सरैया नंबर-1 निवासी चंदा देवी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को उन्होंने कचहरी स्थित स्टेट बैंक से चेक के जरिए सात लाख रुपये की निकासी की थी। रुपये बैग में रखकर वह गोलघर चौराहे से आगे वी-मार्ट के पास पहुंची ही थीं, तभी पीछे से उचक्कों ने उनके स्वेटर पर छोला फेंक दिया। इसी दौरान एक युवक उनके पास आया और नल की ओर इशारा करते हुए स्वेटर धोने की सलाह दी। चंदा देवी ने रुपये से भरे बैग को नल के पास दिया और स्वेटर पर लगा छोला धोने लगीं। इसी बीच युवक बैग लेकर चंपत हो गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.