गुड़गांव, जून 1 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। जालसाजों ने बिक्री कर विभाग के सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर की बैं फिक्सड डिपॉजिट (एफडी) को तोड़कर नौ लाख 75 हजार रुपये निकाल कर ठगी कर डाली। पीड़ित ने बैंक कर्मियों पर समय पर कार्रवाई नहीं करने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित ने सोमवार को साइबर थाना पूर्व में शिकायत देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। सेक्टर-31 निवासी श्याम दास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बिक्री कर विभाग से इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त है। उन्होंने बताया कि उन्होंने सिविल लाइंस स्थित एक निती बैंक में खाता है। पिछले सप्ताह बैंक में जाकर नौ लाख 75 हजार रुपये की एफडी करवाई गई थी। रविवार को अचानक से बैंक से रुपये निकलने का मैसेज आने लगे। उसके बाद उन्होंने बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर को फोन कर घटना के बारे में जानकारी दी,लेकिन मैनेजर ...