सेवानिवृत्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मानित
गौरीगंज, मई 23 -- अमेठी। विकास खंड स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में शनिवार को इस वर्ष सेवानिवृत्त हुई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सरायखेमा की सेवानिवृत्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ऊषा कुमारी को पुष्प, शाल, गिफ्ट एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सीडीपीओ रूपेश कुमार ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का समाज और बच्चों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहता है। उन्होंने सेवानिवृत्त कार्यकर्ताओं के कार्यों की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की। इस अवसर पर सेवानिवृत्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ऊषा कुमारी एवं कृष्णा देवी सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी सेविकाओं-सहियाओं को दी गई विदाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.