प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 25 -- कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के शांति नगर मोहल्ला निवासी सेवानिवृत्त संग्रह अमीन रामचन्द्र यादव घर में ताला बंद कर अपने पैतृक गांव देवीगढ़ बेती चले गए थे। 21 दिसंबर रात उनके घर में चोर ताला तोड़कर भीतर घुसे। चोरों ने पांच हजार रुपये की नकदी, सोने चांदी के जेवरात समेत हजारों का सामान उड़ा दिया। पीड़ित राम चन्द्र यादव की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.