पटना, अगस्त 4 -- मंगलवार को सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियर्स परिषद की कार्यकारिणी की बैठक हुई। अर्जुन प्रसाद की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में अभियंताओं ने सरकार से बकाया भुगतान करने की मांग की। संघ के महासचिव अशोक कुमार ने कहा कि आठवें वेतन आयोग के माध्यम से सरकार कुछ देने की बात कर रही है। लेकिन हमें डर है कि कहीं वेतन आयोग के बहाने हमें मिलने के बजाए कुछ छीन न जाए। बिहार में विभिन्न विभागों में एमएसीपी एवं अन्य सेवांत लाभ बाकी है। सरकार को इस पर अविलंब संज्ञान लेना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...