सेवानिवृत्त अधिकारी के घर में चोरी
नोएडा, मई 11 -- दादरी, मयंक राणा। दादरी कोतवाली क्षेत्र के म्यू 1 सेक्टर में बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर लांखों के गहने और नगदी चोरी कर ली। परिवार के लोग पांच दिन बाद शादी से लौटे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। पीड़ित कई दिनों तक एफआईआर दर्ज कराने के लिए चौकी और थाने के चक्कर लगाता रहा। पुलिस ने घटना के दस दिन बाद मुकदमा दर्ज किया है। भारतीय जीवन बीमा निगम से सेवानिवृत्त अधिकारी अशोक कुमार सिन्हा सेक्टर म्यू वन में परिवार के साथ रहते हैं। वह अप्रैल के आखिरी सप्ताह में रिश्तेदारी के शादी समारोह में पटना गए थे। जब वह पांच मई को वापस लौटे तो उन्हें घर का ताला टूटा मिला। अशोक कुमार ने बताया कि बदमाशों ने लोहे के सरिया के मदद से घर का ताला तोड़ा। इसके बाद लाखों रुपये के गहने और नगदी चोरी कर ली है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.