रांची, जून 29 -- तमाड़, प्रतिनिधि। तमाड़ अंचल में सोमवार को कार्यरत कर्मचारी सह अंचल निरीक्षक निशा कुमारी के सेवानिवृत्त होने पर अंचल कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सीओ समरेश कुमार भंडारी और कर्मचारियों ने उन्हें गुलदस्ता और शॉल ओढ़ाकर सम्मानपूर्वक विदाई दी। इस मौके पर निशा कुमारी ने कहा कि तमाड़ क्षेत्र में चार वर्षों का कार्यकाल उनके लिए अच्छा अनुभव रहा। कार्यक्रम में राजस्व उपनिरीक्षक नजीमुद्दीन अंसारी, राजेश उरांव, निरीक्षक डेबिट कुमार, कर्मचारी रोहित कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...