बोकारो, जून 8 -- पेटरवार। पेटरवार अंचल के पूर्व सेवानिवृत्त प्रधान नाजिर हरिचरण महतो के निधन पर पेटरवार अंचल के कर्मियों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। विदित हो कि उनका निधन कसमार प्रखंड स्थित उनके पैतृक गांव मंजुरा में बीते रविवार को निधन हो गया था। वे 85 वर्ष के थे। उनके निधन पर पेटरवार के अंचल अधिकारी अशोक राम, अंचल निरीक्षक अशोक कुमार दास, प्रधान नाजिर सुधीर कुमार सिन्हा, सुभाष रजवार, सैयद हुसैन, संजय कुमार, देवचंद मांझी, राकेश हेम्ब्रम सहित अन्य ने शोक व्यक्त किया है। यह भी पढ़ें- कसमार अंचल के सेवानिवृत्त नाजिर हरिचरण महतो का निधन यह भी पढ़ें- खगड़िया: दिवंगत आवास सहायक को दी श्रद्धांजलि

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...