गौरीगंज, अप्रैल 1 -- अमेठी। सीएचसी अमेठी के सभागार में सेवानिवृत्ति स्वास्थ्य कर्मचारियों का विदाई समारोह संपन्न हुआ। सीएचसी के चीफ फार्मासिस्ट आरएस पाठक व एएनएम सुदामा सेवानिवृत्त हो गई हैं। विदाई समारोह में सीएमओ डा. अंशुमान सिंह ने दोनों स्वास्थ्य कर्मचारियों को विदाई देते हुए रामचरित मानस व उपहार भेंट किया। एसीएमओ डॉ. पीके उपाध्याय, सीएचसी अधीक्षक डॉ. सौरभ सिंह ने भी अपने विचार प्रकट किए। डा. आलोक तिवारी, डा. अंजली यादव आदि मौजूद रहे। वहीं तहसील में राजस्व निरीक्षक राजकुमार सिंह के सेवानिवृत्त होने पर राजस्व कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...