कौशाम्बी, जनवरी 31 -- एसपी ऑफिस में शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान अपनी दीर्घकालिक, निष्ठापूर्ण एवं अनुकरणीय सेवाएं प्रदान कर सेवानिवृत्त हुए पुलिस कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने की। उन्होंने उप निरीक्षक (लिपिक) अनिल कुमार शर्मा, राजेश कुमार पाठक, विजय बहादुर यादव व मो. दिलशाद खां को विदाई के मौके पर पुष्पमाला पहनाने के साथ अंगवस्त्र भी भेंट किया। कहा कि सेवानिवृत्ति सेवा जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो वर्षों की मेहनत, कर्तव्यनिष्ठा एवं अनुशासन का प्रतीक है। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों के उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना करते हुए उनके अनुभवों को विभाग के लिए प्रेरणास्रोत बताया। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी कौशाम्बी जनेश्वर प्रस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.