सेवानिवृत्ति सीईओ के कार्यकाल में कार्यों की जांच करने पहुंची टीम
हजारीबाग, अप्रैल 7 -- इचाक, प्रतिनिधि। इचाक प्रखंड सह अंचल कार्यालय में सेवानिवृत्त अंचलाधिकारी रामजी प्रसाद गुप्ता के कार्यकाल के दौरान किए गए भूमि एवं राजस्व संबंधी कार्यों की जांच हेतु अधिकारियों की एक टीम मंगलवार को पहुंची। उपायुक्त के निर्देश पर गठित इस जांच दल का नेतृत्व सदर एसडीओ आदित्य पांडे कर रहे थे। टीम में भू-अर्जन पदाधिकारी निर्भय कुमार सहित टेक्निकल सेल के कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे।जांच के दौरान टीम ने राजस्व भूमि से जुड़े ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दस्तावेजों की गहन जांच-पड़ताल की और आवश्यक अभिलेखों की समीक्षा कर रिपोर्ट तैयार की। प्रभारी अंचलाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि कुछ रिपोर्ट अधूरी पाई गई हैं, जिन्हें शीघ्र पूर्ण कर जांच दल को भेजने का निर्देश दिया गया है। अधूरे कार्यों को पूरा करने की जिम्मेदारी राजस्व निरीक्षकों को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.