सेवानिवृत्ति समारोह में प्रधानाध्यापक को दी विदाई
सहारनपुर, अप्रैल 3 -- ब्लाक क्षेत्र के गांव लुंढी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक राशिद अली ख़ान के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें सम्मानित कर भावपूर्ण विदाई दी गई। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक जोगध्यान शर्मा ने कहा कि समाज में शिक्षक का स्थान सबसे ऊपर हैं। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक राशिद अली ख़ान को शाल ओढाकर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस दौरान राशिद अली ख़ान ने विद्यालय के बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। संचालन विपिन धीमान व कुंवरसिंह तोमर ने किया। संदीप सिंह पंवार, पंकज तंवर, अशोक कुमार सैनी, नौशाद, अनूपसिंह, अनुज गुप्ता, प्रियांशु, योगेश कुमार, इंदाराम, गजराज, बाबूराम, अनुज कुमार, सुदेश कुमार आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.