सेवानिवृत्ति संबंधी बैठक आयोजित, कर्मियों को दी गई आवश्यक जानकारी
सीवान, मई 30 -- सीवान, निप्र। शहर स्थित पुलिस केंद्र में शनिवार को सेवानिवृत्ति संबंधी एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी छह माह के भीतर सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को शामिल किया गया। बैठक का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि सेवा-निवृत्ति के उपरांत सभी संबंधित पदाधिकारियों व कर्मियों को पेंशन तथा अन्य देय लाभ समय पर प्राप्त हो सकें। इस दौरान सेवानिवृत्ति से संबंधित आवश्यक प्रक्रियाओं व औपचारिकताओं की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने उपस्थित कर्मियों को आवश्यक दस्तावेजों, पेंशन स्वीकृति प्रक्रिया व अन्य प्रशासनिक औपचारिकताओं के बारे में अवगत कराया। साथ ही बैठक में उपस्थित कर्मियों की शंकाओं का समाधान भी किया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि समय रहते आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने से सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.