सुल्तानपुर, मार्च 30 -- बल्दीराय, संवाददाता। आदर्श शिक्षामित्र एशोसिएशन व समस्त शैक्षिक संगठनो के द्वारा शिक्षामित्र विदाई समारोह का आयोजन बीआरसी धनपतगंज पर किया गया। धनपतगंज विकास खंड के तीन शिक्षामित्र सेवानिवृत हो गयें इनमें क्रमशः उर्मिला देवी प्रावि पूरे औसान मिश्र , श्यामा बाई कम्पोजिट विद्यालय पीरो सरैया व जयन्ती दूबे प्रावि पिपरी साईनाथपुर शामिल हैं। उक्त शिक्षामित्रों का कार्यकाल लगभग बीस वर्षो तक रहा। कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी धनपतगंज अरविन्द यादव ,राजेन्द्र पाण्डेय पूर्व जिलाध्यक्ष, राम आशीष मौर्य जिला महामंत्री प्राथमिक शिक्षक संघ व शिक्षामित्र एशोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिनेश चन्द्रा द्वारा उर्मिला देवी, श्यामा बाई, जयन्ती दूबे को सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...