मऊ, अप्रैल 22 -- मधुबन। फतहपुर मंडाव ब्लाक के विग्रहपुर स्थित कम्पोजिट विद्यालय के शिक्षक उदयभान यादव के सेवानिवृत्ति पर भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न ब्लॉकों के शिक्षकों, गणमान्य लोगों व ग्रामीणों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सूर्यभान सिंह ने की। शिक्षकों ने उदयभान यादव के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके समर्पण, अनुशासन और शिक्षा के प्रति योगदान को याद किया। अंत में उन्हें स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में जिले के विभिन्न ब्लॉकों से सैकड़ों शिक्षक, लेखपाल समाज के सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ फतेहपुर मंडाव के अध्यक्ष रणनजय मल्ल, घोसी के ब्लॉक अध्यक्ष रोहित यादव, दोहरीघाट के ब्लॉक अध्यक्ष आशीष राय, बलिया के माध्यमिक शिक्ष...