सेवानिवृत्ति लाभ से जुड़े लंबित मामले की समीक्षा
भागलपुर, मार्च 22 -- भागलपुर। क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक भागलपुर प्रमंडल ने सेवानिवृत्ति लाभ से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की। डीईओ एवं डीपीओ स्थापना के साथ समीक्षा के दौरान प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों के कई लंबित प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा हुई। समीक्षा के दौरान कई मामलों में अभिलेखों की कमी, सेवा पुस्तिका का संधारण नहीं होना, पेंशन निर्धारण में त्रुटि तथा भुगतान में विलंब जैसी समस्याएं बनी हुई हैं। कुछ मामलों में चिकित्सा अवकाश, अर्जित अवकाश के भुगतान और पेंशन स्वीकृति से जुड़े विवाद भी पाए गए। अधिकारियों ने संबंधित विद्यालयों और प्रभारियों को निर्देश दिया कि आवश्यक दस्तावेज शीघ्र उपलब्ध कराएं, ताकि लंबित मामलों का निपटारा समयबद्ध तरीके से किया जा सके। साथ ही, जिन मामलों में अनियमितता या लापरवाही पाई गई है, उनमें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.