कौशाम्बी, फरवरी 28 -- पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान एएसपी ने सेवानिवृत्त हुए निरीक्षक राकेश कुमार पांडेय, मुख्य आरक्षी प्यारेलाल, उप निरीक्षक दुर्गेश सिंह व फायर सर्विस चालक अनिल कुमार मिश्र को पुष्पमाला पहनाते हुए अंग वस्त्र भेंटकर विदाई दी। एएसपी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन के एक नए अध्याय का शुभारंभ है, सेवानिवृत्त होकर कर्मठता की धूप में तपने के बाद शांति की छांव मिलती है। वर्षों की मेहनत और संघर्ष के बाद जीवन की सरलता और सुंदरता को महसूस करने का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने सभी को उज्जवल भविष्य की बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.