बिहारशरीफ, नवम्बर 30 -- सेवानिवृत्ति प्राचार्य को शिक्षकों ने दी विदाई फोटो : ककड़िया स्कूल-नूरसराय प्रखंड के ककड़िया मध्य विद्यालय में शनिवार को सेवानिवृत प्राचार्य को विदाई देते शिक्षक व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। नूरसराय प्रखंड के ककड़िया मध्य विद्यालय में पदस्थापित प्राचार्य दिलीप कुमार सेवानिवृत्त हो गए। विद्यालय प्रशासन व शिक्षकों ने उन्हें अंग वस्त्र, डायरी व अन्य उपहार देकर विदाई दी। शिक्षक राकेश बिहारी शर्मा ने उनके मधुर स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। उनकी दीर्घायु तथा स्वस्थ जीवन की कामना की। मौके पर रंजीत कुमार सिन्हा, जितेंद्र कुमार मेहता, सुरेन्द्र कुमार, सतीश कुमार, सच्चिदानंद प्रसाद, अनीता कुमारी, मो. रिज़वान अफताब, अनुज कुमार व अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.