सेवानिवृत्ति पर स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सहायक को दी गई भावभीनी विदाई
साहिबगंज, जुलाई 31 -- साहिबगंज। संयुक्त स्वास्थ्य भवन सभागार में शुक्रवार को प्रभारी प्रधान सहायक अश्वनी कुमार सिन्हा के सेवानिवृत पर विदाई समारोह हुआ। मौके पर मुख्यरूप से सीएस डॉ. रामदेव पासवान व डीटीओ डॉ. किरण माला, डॉ. रंजन कुमार, डॉ. गुफरान आलम, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. समशुल हक, डॉ. आशुतोष, डॉ. महमूद आलम उपस्थित थे। वे 1991 में सदर अस्पताल में लिपिक के पद पर योगदान दिए थे। करीब 35 सालों तक सेवा देने के बाद शुक्रवार को सेवानिवृत हो गए। मौके पर सीएस ने कहा कि प्रभारी प्रधान सहायक के रूप में अश्वनी कुमार काफी कर्मठ व मेहनती रहे। किसी काम को कभी छोटा या कम नहीं समझे। मौके पर सहायक दिलिप सिंह, डीपीएम रविशंकर, डीडीएम अमित कच्छप, चन्द्र भूषण कुमार, नीरज कुमार, अमित कुमार, गोपाल तिवारी समेत अन्य थे।फोटो नंबर 12:-प्रधान सहायक को विदाई देते सीएस।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.