रुद्रपुर, जून 30 -- रुद्रपुर, संवाददाता। पुलिस लाइन रुद्रपुर में मंगलवार को आयोजित विदाई समारोह में अधिवर्षता एवं ऐच्छिक सेवानिवृत्ति प्राप्त करने वाले तीन पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान उनकी दीर्घकालीन, अनुशासित और समर्पित सेवाओं की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। पुलिस लाइन रुद्रपुर में मंगलवार को आयोजित विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर उत्तम सिंह ने अधिवर्षता एवं ऐच्छिक सेवानिवृत्ति प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी। समारोह में सहायक उप निरीक्षक अनूप राम, महिला कांस्टेबल दीपा जोशी तथा फायर सर्विस के कुक दुलप सिंह को प्रशस्ति पत्र, शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- तीन सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को भावभीनी विदाई, एएसपी ने शॉल व माला पहनाकर किया सम्मानित...