दरभंगा, जून 25 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। रामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में गुरुवार को कुलपति प्रो. लक्ष्मीनिवास पांडेय ने दो सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन भुगतान आदेश यानी पीपीओ पत्र सौंपा। सेवानिवृत्त कर्मियों में गुरुकुल संस्कृत महाविद्यालय, बैरगनिया, सीतामढ़ी के प्रधानाचार्य डॉ. महानन्द ठाकुर और विश्वविद्यालय मुख्यालय के वरिष्ठ लिपिक मो. नसुरुद्दीन शामिल हैं। पीपीओ पत्र देने से पहले दोनों कर्मियों का पाग-चादर के साथ स्वागत किया गया। पीपीओ पत्र मिलने से दोनों कर्मियों के अलावा अन्य कर्मी भी खुश थे। मौके पर कुलसचिव डॉ. दिनेश झा, एफओ डॉ पवन कुमार झा, पीआरओ डॉ. निशिकांत, धर्मशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. दिलीप कुमार झा, साहित्य विभागाध्यक्ष डॉ. सीताचरण झा, पूर्व डीन सह प्रधानाचार्य डॉ. शिवलोचन झा, डॉ. एके आजाद समेत अन्य कर्मी थे। ...