मधेपुरा, मार्च 2 -- पुरैनी, संवाद सूत्र। बीआसी स्थित मध्य विद्यालय पुरैनी में एक सहायक शिक्षक सेवानिवृत्ति पर प्रशिक्षण हॉल में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता डीडीओ राजेश कुमार ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में बीईओ विजय कुमार उपस्थित रहे। समारोह में सेवानिवृत शिक्षक सुधेन्द्र कुमार समर उर्फ मुखिया जी को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने उनके शैक्षणिक योगदान की सराहना की । मौके पर डीडीओ सह प्रभारी एचएम राजेश कुमार, कुंदन भारती, सुरेंद्र कुमार, संजीव सुमन, मुकेश कुमार, राहुल कुमार, आलोक मेहता, जवाहर मेहता, निर्मल ठाकुर, रविंद्र यादव, कमल किशोर यादव, निरोध कुमार, रवि शंकर कुमार, छविंदर कुमार, रीता कुमारी, श्वेता भारती, जवाहर मेहता निर्मल ठाकुर आदि शिक्षक मौजूद रहे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.