पूर्णिया, फरवरी 2 -- केनगर, एक संवाददाता।नगर पंचायत चम्पानगर के पीएमश्री बैद्यनाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय जगनी चम्पानगर के प्रधानाध्यापिका आशा शरण की सेवानिवृत्ति पर पूर्व प्रधानाध्यापक शंभू शरण मेहता की अध्यक्षता में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित हुआ। प्रधानाध्यापिका आशा शरण का योगदान 4 मार्च 2024 को इस विद्यालय में हुआ था। सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षक जर्नादन मंडल ने कहा कि एक जिम्मेदार शिक्षक कभी रिटायर नहीं होते, बल्कि आजीवन समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी बनी रहती है। वहीं नए प्रभारी प्रधानाध्यापक अमरेन्द्र कुमार जायसवाल पदभार ग्रहण करने के साथ विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और अनुशासन को और बेहतर बनाने की बात कही। इस मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक खंतर यादव, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमरेन्द्र प्रसाद यादव एवं शिक्षक संघ के ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.