औरैया, अप्रैल 1 -- अजीतमल, संवाददाता। कस्बा बाबरपुर स्थित नारायणी गेस्ट हाउस में सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के नागरिकों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। समारोह में अनिल दीक्षित को भावभीनी विदाई देते हुए उनके सेवाकाल को सराहा गया। कार्यक्रम के दौरान बजरंग सेवा समिति के सदस्यों व अन्य अतिथियों ने अनिल दीक्षित को माल्यार्पण कर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। ब्लाक प्रमुख रजनीश पांडेय ने कहा कि उन्होंने अपने पूरे सेवाकाल में कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करते हुए समाज में विशिष्ट पहचान बनाई। उनका कार्य व्यवहार लंबे समय तक लोगों को प्रेरित करता रहेगा। वक्ताओं ने यह भी कहा कि अनिल दीक्षित का योगदान केवल उनके कार्यक्षेत्र तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने सामाजिक कार्यों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.