मथुरा, अप्रैल 2 -- रमणरेती मार्ग स्थित हनुमान प्रसाद धानुका बालिका सरस्वती विद्या मंदिर में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. अंजू सूद के सेवानिवृत्ति पर समारोह का आयोजन किया गया। डॉ. अंजू सूद ने विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह संस्था उनके जीवन का अभिन्न अंग रही है। इससे पूर्व वरिष्ठ आचार्यों एवं प्रबंध समिति के सदस्यों ने प्रधानाचार्या के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, नेतृत्व क्षमता तथा मातृवत् स्नेह का उल्लेख किया। छात्राओं ने भी प्रधानाचार्या के प्रति आभार प्रकट किया। डॉ. अंजू सूद को विद्यालय परिवार की ओर से शॉल, स्मृति चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजकुमारी धानुका, पदमनाभ गोस्वामी, रेखा माहेश्वरी, कमल खंडेलवाल, विश्वनाथ गुप्ता, अशोक अग्रवाल, अमित शर्मा , विजय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.