गोड्डा, अप्रैल 5 -- ठाकुरगंगटी, प्रतिनिधि। शुक्रवार की देर शाम ठाकुरगंगटी थाना में पदस्थापित एसआई अवधेश सिंह के सेवानिवृत्त होने पर थाना प्रभारी राजन कुमार राम की उपस्थिति में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जहां इस मौके पर थाना के सभी अधिकारी एवं पुलिस कर्मियों के साथ ग्रामीण पुलिस मौजूद रहे। इस दौरान एसआई अवधेश सिंह को थाना प्रभारी राजन कुमार राम ने फूल का माला पहनाते हुए अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। साथ ही स्वस्थ और दीर्घायु उम्र की कामना की। मौके पर थाना प्रभारी राजन कुमार राम ने कहा कि एस आई अवधेश सिंह की इस थाने में बहुत अच्छी भूमिका रही। थाना क्षेत्र के कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर हमेशा तत्पर रहते थे। इनके दीर्घायु उम्र और स्वस्थ जीवन को लेकर मैं कामना करता हूं। एसआई अवधेश सिंह भावुक होते हुए उपस्थित सभी पुलिसकर्मी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.