सेवानिवृत्ति पर उप निदेशक पर्यटन को दी भावभीनी विदाई
बरेली, सितम्बर 2 -- पर्यटन विभाग में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले उप निदेशक पर्यटन रविंद्र कुमार 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिला सूचना अधिकारी नीतू कन्नौजिया , मुख्य कोषाधिकारी और पर्यटन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अपने 34 वर्षीय कार्यकाल के दौरान रविंद्र ने यूपी में पर्यटन को बढ़ावा देने, बनारस में सुबह बनारस की पहचान बनाने, गंगा आरती को भव्यता के साथ आरम्भ कराने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। रविंद्र ने बनारस, महाराजगंज, गोरखपुर, लखनऊ और बरेली मंडल में अपनी सेवाएं दी। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि उनका अनुभव हमेशा विभाग के लिए प्रेरणा बना रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.