दरभंगा, दिसम्बर 23 -- दरभंगा,। डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई। मानवाधिकार, लोकायुक्त, आरटीपीएस, न्यायिक मामले, लंबित मामले, मुख्यमंत्री जनता दरबार, एससी/डीसी बिल, निर्वाचन, सहकारिता, कृषि, राजस्व एवं जन शिकायत आदि से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई। डीएम ने कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों और अधिकारियों को सेवा के अंतिम दिन ही सभी प्रकार के सेवांत लाभ देना सुनिश्चित करें। सेवांत लाभ के प्रति सभी अधिकारियों को संवेदनशील रहने का निर्देश दिया। आरटीपीएस की समीक्षा के उपरांत डीएम ने कहा कि सभी प्रकार के प्रमाणपत्रों को निर्धारित समय सीमा के अंदर वांछित लोगों को सुलभ कराना सुनिश्चित करें। लोक शिकायत निवारण अधिनियम की समीक्षा के दौरान 60 दिन से अधिक होने पर शिकायतों का नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.